A- A A+ Switch to Dark Theme English

सीधे मुखपृष्ठ पर जाएं एक्सेसिबिलिटी हेल्प
Telecom

टीसीआईएल का सतर्कता अनुभाग संगठन में सतर्कता गतिविधियों के लिए उत्तरदायी होता है और इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता, प्रणालियों और प्रक्रियाओं में सुधार लाते हुए संगठन में नैतिक मानदंडों को बनाए रखना होता है। यह अनुभाग भारत और विदेशों में कार्यरत कंपनी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के संबंध में सतर्कता गतिविधियों का संचालन करता है। वर्तमान में सतर्कता अनुभाग अंशकालिक मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के नेतृत्व में कार्य कर रहा है। वर्तमान में, श्रीमती हरदीप कौर टीसीआईएल की मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं जोकि समूह महाप्रबंधक स्तर की एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनके साथ सतर्कता अधिकारी/स्टाफ़ कार्यरत है।

मुख्य सतर्कता अधिकारी/सतर्कता अनुभाग के निम्नलिखित कार्य हैं :

  • सतर्कता से संबंधित शिकायतों की छंटनी करना।
  • टीसीआईएल कर्मचारियों से संबंधित सतर्कता से जुड़ी शिकायतों की जांच-पड़ताल करना
  • संतर्कता संबंधी मामलों पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से, यदि आवश्यकता पड़े, परामर्श प्राप्त करना।
  • बोर्ड स्तरीय अधिकारियों के लिए दूरसंचार विभाग से सतर्कता अनापत्ति प्राप्त करना और सतर्कता अनापत्ति जारी करना।
  • सहमत सूची और संदिग्ध निष्ठा वाले अधिकारियों (ओडीआई) की सूची तैयार करना, उसका रखरखाव करना और तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करना।
  • सतर्कता मामलों से संबंधित अभियोजन स्वीकृतियों की देखरेख करना
  • सतर्कता मामलों पर केंद्रीय सतर्कता आयोग, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करना
  • टीसीआईएल स्टाफ़ द्वारा दाखिल कराए गए वार्षिक संपत्ति रिटर्न एवं संपत्ति को बेचने/प्राप्त करने संबंधी सूचनाओं की छंटनी करना
  • शिकायतों के निपटारें, दंड लगाने इत्यादि के संबंध में कें.स.आ. को मासिक एवं वार्षिक आधार पर रिपोर्ट भेजना
  • निलंबन के मामलों को देखना और उनकी सावधिक समीक्षा करना
  • सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाना


लिंक: